अत्याचार के विरोध में भाजपा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल कमिटी ने थाना  घेराव कर के विरोध प्रदर्शन किया

live aap news : खोरीबाड़ी। नवान्ना अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार के विरोध में भाजपा खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल तथा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल कमिटी ने थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया । नक्सलबाड़ी में भी कार्यकार्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए पुलिस की बर्बरता के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने बताया कि 13 सितंबर को भाजपा ने नवान्ना अभियान का आह्वान किया था । उस अभियान में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कार्यकर्ता गए थे । लेकिन इस राज्य की पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को बिना वजह पीटा गया। ट्रेनों से उतारा गया। मद्देनजर भाजपा कार्यकार्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद देवनाथ, खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिद्धा, संजय कुमार, तरुण कुमार सिंह, नान्टु मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल कमिटी ने नक्सलबाड़ी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारोइ, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी, सुमन बर्मन, साधन चक्रवर्ती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें