अपने दायित्व व लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा: सुदीप्त राय

खोरीबाड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष के रूप में सुदीप्त राय को चयनित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। नक्सलबाड़ी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष को स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दिया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर चुने जाने के पश्चात सुदीप्त राय ने जिला एवं मंडल के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मैं निरंतर अपने दायित्व व लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा। साथ ही अपने मंडल को सुचारू रूप से चलाने का भी प्रयास करूंगा। हमें जो भी निर्देश उच्च पदाधिकारी गण देंगे उसी निर्देशानुसार निस्वार्थ भाव से कार्य करता रहूंगा । पार्टी जनहित में कार्य करने को तत्पर है। कार्यक्रम में भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुदीप्त राय, साधन चक्रवती, पिंकी कर, खरानंद शर्मा, श्यामल राय, दिलीप विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें