अवैध रूप से नदी से पत्थरों की तस्करी करते हुए 4 गिरफ्तार

खोरीबाड़ी। पुलिस ने अवैध रूप से नदी से पत्थरों की तस्करी करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्थर लदा एक ट्रक भी जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सलबाड़ी के बेलगाछी इलाके में पुलिस ने चेंगा नदी से अवैध रूप से पत्थरों की तस्करी करते हुए पत्थरों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। गिरफ्तार लोगों का नाम राजेश हेम्ब्रम, शैला हंसदा, चुन्नू सोरेन और बचन मुर्मू बताया गया। गिरफ्तार किए गए लोग खोरीबाड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी महकमा न्यायालय भेजा गया। पुलिस गिरफ्तार को रिमांड पर लेगी और इस बात की जांच करेगी कि घटना में और कौन शामिल है।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें