Live aap news : खोरीबाड़ी। भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल व इसकी सभी समवाय/सीमा चौकियों द्वारा भारत सरकार के दिशानिर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” थीम पर विभिन्न कार्यक्रम का शुभारम्भ आज दिनांक 14.08.2024 को मितुल कुमार कमान्डेंट 8वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में कराया गया।
इसी क्रम में आज वाहिनी मुख्यालय व सभी समवाय/सीमा चौकियों द्वारा एक मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय द्वारा मोटर साइकिल रैली वाहिनी के मुख्य द्वार से पंचकलगुड़ी(गत्ता फेक्ट्री) के रास्ते चाय बगान होते हुए खपरैल बाज़ार तक कराया गया। मोटर साइकिल रैली के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में जागरूक किया गया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू यादव उप-कमांडेंट ने “हर घर तिरंगा अभियान” का महत्व को बताया।
आगे बताया की भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के गौरव का प्रतिक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूक करना है । प्रत्येक व्यक्ति को अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव मनाना और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। महोदय ने सभी से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा घर- घर फहराने का आग्रह किया। “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत सभी समवाय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 15.08.2024 कराया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में राजू यादव उप-कमांडेंट, अधिनस्त अधिकारी और अन्य बलकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। मोटरसाइकिल रैली कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनमानस के काफी उत्साह और देशभक्ति देखने को मिला।