“आजादी के अमृत महोत्सव” के तत्वाधान में “हर घर तिरंगा“ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

live aap news : खोरीबाड़ी, सुनीता। बुधवार को स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के दिशा निर्देशन पर “आजादी के अमृत महोत्सव” के तत्वाधान में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्वर्ण जीत शर्मा, कमांडेंट 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल साइकिल रैली की अगुवाई करते हुए वाहिनी मुख्यालय से जवानों के साथ साथ भारत माता की जय के नारों व तिरंगा लहराते हुए आगे बढे। यह रैली वाहिनी मुख्यालय से चल कर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन, मार्केट व बस स्टैन्ड ठाकुरगंज से होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय तक आई। इस विशेष अवसर का उद्देश्य हमारे देशभक्तिपूर्ण संकल्प और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। इस साइकिल रैली के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं और आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। इस कार्यक्रम मे अनूप रोबा कछप द्वितीय कमान अधिकारी, उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार, सहायक कमांडेंट (संचार) सुनील कुमार सहित बल के सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं समस्त बल कार्मिक सम्मिलित हुए।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें