Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

आपसी समन्वय स्थापित करने के उद्धेश्य से एसएसबी व सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के बीच बैठक

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की “जी” समवाय सुखानी में मधुकर अमिताभ कमांडेंट एसएसबी 19वी वाहिनी की अध्यक्षता में देवराज अरियल पुलिस अधीक्षक द्वितीय वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल घोडामारा नेपाल की उपस्थिति में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के सीमा सम्बंधित सुरक्षा को लेकर चर्चा की गयी। इस समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के द्वारा सीमा पर होने वाली अवैध गतिबिधि को रोकना व दोनों देशों के संबंधों को सुधार पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आने वाले समय में सीमा स्तंभों की मरम्मत हेतु उचित कार्यवाई करने हेतु उपायों पर चर्चा की गयी। सूचना आदान प्रदान तंत्र को एक दुसरे देशों के बीच कैसे और मज़बूत किया जाये इस विषय पर भी चर्चा की गई ताकि आने वाले समय में दोनों देशों की संप्रभुता व सुरक्षा को कोई खतरा उत्पन्न न हो। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि सीमा से सटे इलाके में रहने वाले आम नागरिकों के दिलों में देश के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनी रहे।
इस समन्यव बैठक में 19 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से रविकांत द्विवेदी उप कमांडेंट, सुनील कुमार सहायक कमांडेंट ( संचार ), चतुर सिंह सहायक कमांडेंट एवं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की ओर से जनक बसनेत प्रहरी निरीक्षक केचना टेक बहादुर नरुला प्रहरी सहायक आदि उपस्थित रहे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement