एशियन हाईवे -2 दो वाहनों की आमने – सामने की टक्कर, 11 घायल

खोरीबाड़ी। एशियन हाईवे -2 पर दो वाहनों की आमने – सामने की टक्कर में 11 लोग घायल हो गये। हादसा शुक्रवार रात नक्सलबाड़ी में खालपाड़ा मोड़ संलग्न एशियन हाईवे 2 पर हुआ। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बिहार नंबर का एक चार पहिया वाहन सिलीगुड़ी से बिहार जा रहा था। जिसमें 2 लोग सवार थे। एक ऑटो पानीटंकी से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। उक्त ऑटो में 9 लोग सवार थे। नक्सलबाड़ी में खालपाड़ा मोड़ संलग्न एशियन हाईवे 2 पर चारपहिया वाहन के साथ ऑटो की आमने- सामने की टक्कर हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बरामद किया। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना में ऑटो में दो लोग फंस गये। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पहले नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में सभी को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस रात में दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने ले आई है। नक्सलबाड़ी थाना पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।

Latest News

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें