एसएसबी व सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य बैठक और संयुक्त गश्त

खोरीबाड़ी। 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समवाय धनतोला और बाहरी सीमा चौकी बिहारीटोला द्वारा सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य बैठक और संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया, इस संयुक्त गश्त के कमांडर उप निरीक्षक प्रेम दत्त रतूड़ी के साथ 11 अन्य जवान थे। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के साथ पहले बैठक की गयी जिसमें उन्होंने सीमा पर होने वाली गैर गतिविधियों की चर्चा की और उनको बॉर्डर पर होने वाली तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त अभियान और सख्ती से निपटने हेतु कार्यवाही करने बाबत चर्चा की गई। इसके पश्चात् सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से बॉर्डर पिलर 128 से 126/10 तक ज्वाइंट पैट्रोलिंग की गयी। इस में नेपाल की बाहरी सीमा चोंकी वाघोडूबा के जवान आये थे। पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर सहायक उप निरीक्षक प्रेम बाशेट के साथ 5 अन्य जवान शामिल थे। संयुक्त बैठक एवं संयुक्त गश्त के दौरान सशस्त्र सीमा बल के उप निरीक्षक प्रेम दत्त रतूड़ी के साथ 11 अन्य जवान एवं नेपाल सशस्त्र बल के सहायक उप निरीक्षक प्रेम बाशेट के साथ 5 अन्य जवान शामिल थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें