खोरीबाड़ी। एसएसबी 41वीं बटालियन रानीडांगा अंतर्गत भक्सरभिट्टा बीओपी इंचार्ज एएसआई मोहन उप्रेती तथा किशोर मनी के नेतृत्व में मध्य विद्यालय गलगलिया में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें पर्यावरण को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ – पौधे लगाने हैं। लोगों को जागरूक करते हुए बताया की अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने इलाके को हराभरा बनाएं और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं। बताया की पेड़-पौधों को लगातार काटा जा रहा है। ऐसे में आगामी पीढ़ी को स्वच्छ हवा तक नसीब नहीं हो पाएगी। अपनी अगली पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को अभी से इस दिशा में जुटना पड़ेगा। घर पर, धार्मिक स्थानों पर, सार्वजनिक स्थलों पर, सड़क किनारे जहां भी जगह हो, वहां पौधे लगाएं और उनकी देखभाल के साथ ही पानी दें, ताकि वे ठीक से फल-फूल सकें।










