एसएसबी 8वीं वाहिनी द्वारा सिक्किम निर्मित शराब जब्त

खोरीबाड़ी, सुनीता। बुधवार को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बाह्य सीमा चौकी पशुपतिफाटक के जवानों द्वारा विशेष गस्त के दौरान बॉडर पिलर संख्या 70/12 से लगभग 10 मीटर की दुरी पर 01 एक पुरुष तस्कर को पकड़ा गया, जिसके पास से सिक्किम निर्मित 300 बोतल शराब जब्त किया गया। यह सामान भारत से अवैध तरीके से नेपाल में लाया जा रहा था। तस्कर का नाम-राम कुमार राय छेत्री (31) ग्राम-फलेलुंग, थाना पाचथर, जिला- पाचथर, नेपाल का मूल निवासी है। जब्त सामानों को सुखिया पोखरी कस्टम को सुपुर्द किया गया। जब्त सामान के साथ कस्टम कार्यालय सुखिया पोखरी को सुपुर्द किया गया। सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा सीमा पर लगातार चौकसी के कारण तस्करों के मनसूबे नाकाम हो रहे है एवं जवानों को अवैध गतिविधि रोकने में सफलता प्राप्त हो रही है।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें