live aap news : खोरीबाड़ी। रविवार को फांसीदेवा खोरीबाड़ी विधायक दुर्गा मुर्मू व भाजयुमो के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे खोरीबाड़ी प्रखंड के दुलाल जोत दूधगेट निवासी एमबीबीएस छात्र अरविंद छेत्री के घर पहुंचे । इस दौरान छात्र अरविंद क्षेत्री को गुलदस्ता भेंट करते हुये शुभकामनाएं दिया। विधायक दुर्गा मुर्मू ने अरविंद क्षेत्री से यूक्रेन से स्वदेश लौटने में घटित स्थिति से अवगत हुये। वहीं स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू भेंटवार्ता के बाद बताया की यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लौटने से काफी खुशी हो रही है। अरविंद क्षेत्री यूक्रेन से पोलेंड सीमा में प्रवेश करने के बाद भारतीय दूतावास ने स्वदेश लौटने में अहम भूमिका निभाई। इसको लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को स्वदेश लाने को लेकर भारत सरकार तत्पर है। इस दौरान विधायक दुर्गा मुर्मू के साथ भाजयुमो के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।