खोरीबाड़ी। 19वीं वाहिनी मुख्यालय के प्रांगन में सुधीर कुमार महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी का आगमन मंजीत सिंह पड्डा उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीडांगा के साथ हुआ, साथ ही वाहिनी मुख्यालय का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम स्वर्णजीत शर्मा कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा महानिरीक्षक महोदय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तथा वाहिनी में पदस्थ सभी अधिकारियों से परिचय कराया गया। तत्पश्चात महानिरीक्षक महोदय को गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। वाहिनी के समस्त बलकार्मिकों के साथ वार्तालाप किया और उनकी समस्याओं को सुना गया और उनको आश्वस्त किया कि उनकी समस्त प्रकार की समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जायेगा और हर संभव सहायता सीमान्त मुख्यालय के तरफ से दिया जायेगा। तत्पश्चात महोदय द्वारा सीमा पर सजग रहते हुए कार्य करने का दिशानिर्देश दिए गया। इस बीच महोदय ने सीमावर्ती क्षेत्रों के बारे में जानकारी भी ली और बताया कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाए, सीमा पर बल की निगेहबानी सख्त करने के भी निर्देश दिये गए। 19वीं वाहिनी मुख्यालय में कुछ देर रुकने के बाद महोदय ने वाहिनी की वाह्य सीमा चौकी, सालबारीटोला के लिए प्रस्थान किया, जहां पर महोदय द्वारा वाह्य सीमा चौकी सालबारीटोला का भूमिपूजन किया गया और साथ ही वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर महोदय द्वारा सभी जवानों को बताया गया कि खुली सीमा होने के कारण सभी को सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है | महोदय द्वारा नई सीमा चौकी के उद्घाटन पर सभी जवानों को बधाई दी और सशस्त्र सीमा बल के मुख्य उद्देश्य “सेवा सुरक्षा और बंधुत्व” की भावना से सीमा पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर अनूप रोबा कछप द्वितीय कमान अधिकारी, संजय कुमार अपुर्वे एग्जीक्यूटिव इंजिनियर सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी, उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार, सहायक कमांडेंट (संचार) सुनील कुमार सहित बल के सभी अधीनस्त अधिकारी एवं समस्त बल कार्मिक मौजूद थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें