live aap news : खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक मुद्दों पर एक चर्चा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खोरीबाड़ी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, ब्लॉक के सभी शाखा संगठनों के अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी अधिकारी, चार ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान सहित ब्लॉकों और पांच संगठनात्मक क्षेत्रों के सभी स्तरों पर तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया बैठक में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बताया की विभिन्न अंचलों के अध्यक्ष को पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने का अपील किया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसको लेकर भी आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने कहा की प्रखंड क्षेत्रों में जनहित में कार्य करने को तत्पर है।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें