live aap news : खोरीबाड़ी। होली से पूर्व खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर चक्करमाड़ी में एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मंटू सिंह (24) ललकीबाड़ी का बताया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाप थाने में मामला दर्ज कर गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। मिली जानकारी अनुसार खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर चक्करमाड़ी स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। मद्देनजर बरामद अवैध शराब को जब्त करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जब्त अवैध शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाना लाया गया। जब्त अवैध शराब का कीमत लगभग 7800 रुपया आंका गया। वहीं गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाप थाने में मामले को दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई करते हुए गुरुवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।