live aap news : खोरीबाड़ी। बुधवार को खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत का बोर्ड गठन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। प्रधान पद पर भाजपा के अलाक्सु लकड़ा तथा उप प्रधान पद पर तृणमूल कांग्रेस के प्रमोद प्रसाद चयनित हुए । जानकारी अनुसार बिन्नाबाड़ी पंचायत में हुए बैठक में भाजपा से जीते पंचायत सदस्य अलाक्सु लकड़ा को प्रधान पद पर चयनित किया गया। जबकि तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रमोद प्रसाद को उप प्रधान पद पर चयनित किया गया। उल्लेखनीय है की बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत में कुल 13 सदस्य है। जिसमें तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 9 तथा भाजपा के 4 वार्ड सदस्य है। उक्त ग्राम पंचायत में प्रधान पद एसटी कोटि के लिए सुरक्षित है। परंतु तृणमूल कांग्रेस पार्टी के जीते सदस्यों में एक भी एसटी कोटि से नहीं है। जबकि भाजपा के चार सदस्यों में दो सदस्य एसटी कोटि से है। मद्देनजर भाजपा के अलाक्सु लकड़ा प्रधान के पद पर चयनित हुए । वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के प्रमोद प्रसाद उप प्रधान पद पर चयनित हुए । वहीं भाजपा से प्रधान चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है। मालूम हो की 25 जुलाई को किसी कारणवश बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत प्रधान का चयन नहीं हो सका था।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें