news bazar24: खोरीबाड़ी। प्रधानमंत्री के जल जीवन मिशन परियोजना में कई भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज मंडल कमेटी ने खोरीबाड़ी बीडीओ को 7 सूत्री मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को बीडीओ को ज्ञापन सौंपने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खोरीबाड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय से बीडीओ कार्यालय तक रैली निकाला गया। इसके बाद के वहां विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, नान्टु मंडल, शक्तिजय बारोई, नवनीत झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद बताया की कुछ घरों में पानी के पाइप कही पुराने तो कही लोहे व प्लास्टिक के पाइप का उपयोग किया जा रहा है।
शिलान्यास से पहले नवनिर्मित पानी टंकी से पानी लीक हो रहा है। ठेकेदार नल को मजबूत करने के लिए पुराने कपड़े लगा रहे है। भाजपा खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने चेतावनी दी कि जलजीवन मिशन परियोजना में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ब्लॉक के सभी पंचायत सदस्य बैठक कर 10 दिनों के अंदर सही जानकारी देनी होगी नहीं वे वृहद आंदोलन करेंगे।