Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

गयागंगा चायबागान से एक तेंदुए का शव बरामद, मचा हड़कंप

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। फांसीदेवा प्रखंड के गयागंगा चायबागान से गुरुवार को एक तेंदुए का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर घोषपुखुर रेंज कर्मी मौके पर पहुंच तेंदुए का शव बरामद कर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। बागडोगरा एडीएफओ भूपेन विश्वकर्मा ने बताया गुरुवार करीब चार बजे स्थानीय लोगों द्वारा गयागंगा चाय बागान में तेंदुए की शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद घोषपुखुर रेंज के कर्मी मौके पर पहुंच तेंदुए का शव बरामद किया। मृत मादा तेंदुआ जिसकी उम्र करीब तीन साल का था। आवश्यक कार्यवाई पश्चात तेंदुए का शव का शुक्रवार को बंगाल सफारी में पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत होने की सटीक कारण का पता चल सकेगा। वन विभाग जांच में जुट गई है। वहीं तेंदुए की शव मिलने की खबर पर काफी संख्या में लोग देखने के लिए इकठ्ठा हुए थे।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement