जनसंघ के कार्यकर्ता  के निधन पर ठाकुरगंज प्रखंड भाजपा परिवार के द्वारा  एक शोक सभा का आयोजन किया

Live aap news : खोरीबाड़ी। भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जनसंघ के कार्यकर्ता महेश राय जी के निधन पर ठाकुरगंज प्रखंड भाजपा परिवार के द्वारा गलगलिया स्थित पुराना बस स्टैंड के समीप एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेश राय जी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। इसके उपरांत स्वर्गीय राय जी के फोटो पर सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शोक सभा मे भाजपा नेता मनोज सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, पूर्व मुखिया नवल सिंह, पूर्व पंचायत अध्यक्ष सुभाष यादव, भाजपा कार्यकर्ता राकेश राय ने बारीबारी से स्वर्गीय महेश राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय राय ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक को गलगलिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मजबूत किए उन्होंने भाजपा को सींचने का कार्य किया साथ ही विद्यार्थी जीवन मे विद्यार्थी परिषद से जुड़कर विद्यार्थी परिषद को मजबूत किया। स्वर्गीय राय अच्छे संगठनकर्ता थे व समाज सेवा में इनका योगदान अग्रणी भूमिका के रूप में रहा। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष दीना शर्मा ने किया। संचालन भाजपा कार्यकर्ता अमित कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सिपाही यादव पूर्व, जिला उपाध्यक्ष बिनोद यादव, पूर्व मुखिया जवाहर सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संजोजक अरुण सिंह, मंडल महामंत्री भरत महतों, शिवनाथ सिंह, दिनेश साह, सुबोध सिंह, मिलन कुंडू, महिंद्र भगत, विष्णुदेव सहनी, मृत्युंजय राय, रामनिवास राय, अशोक राय, विवेक चौधरी, जीवन चाकी, नीरज सहनी आदि उपस्थित भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

 

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें