live aap news : रांची के न्यूनतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा वृद्धि हुई है. रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लेकिन, रांची से सटे कांके क्षेत्र में 24 घंटे में पारा 2.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया. गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान
कल राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा |
5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में कोहरा व धुंध के बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम विभाग ने 20 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में अौर कमी होने का संकेत दिया है. इससे मौसम में फिर से बदलाव हो सकते हैं. कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है. 21 दिसंबर से घना कोहरा व धुंध छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि लगातार पारा गिर रहा है़ गरीब और बेबस ठंड से ठिठुर रहे है़ं ठंड से बचाव के लिए अलाव और कंबल की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.