ताराचंद धानुका अकादमी के प्रांगण में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन

खोरीबाड़ी, सुनीता नायक। गुरुवार को ताराचंद धानुका अकादमी के प्रांगण में सभी छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें शिक्षकों द्वारा गुरुवार का प्रातः कालीन असेंबली का संचालन किया गया।

जिसके अंतर्गत आज का प्रार्थना शिक्षिका मौसमी चटर्जी, प्लेज विश्वजीत शाह, सुविचार सागोरिका पॉल, मुख्य समाचार प्रियंका चौधरी, अंग्रेजी में वक्तव्य सुप्रभात चटर्जी, हिन्दी त्रिलोक नाथ झा, इंग्लिश पोयम दीप सोनी लिंबू, हिन्दी प्रियंका कुमारी द्वारा संपन्न किया गया।

साथ ही अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा नृत्य और संगीत का कार्यक्रम किया गया। साथ ही साथ नन्हे मुन्हें बच्चों ने अपने भविष्य के लक्ष्य बारे में बताया और उसी ड्रेस में अपने आप को प्रदर्शित किया। अंत में राष्ट्रीयगाण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें