तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

खोरीबाड़ी। भारत सरकार की उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की तीन दिवसीय किशनगंज दौरे के क्रम में प्रथम दिन सीमावर्ती ठाकुरगंज आगमन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सुश्री निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम भाजपाइयों ने बागडोगरा एयरपोर्ट से मंत्री जी को लेकर बेसरबाटी पंचायत मुखिया अनुपमा ठाकुर के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत हुआ। स्थानीय जनजाति समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में मंत्री जी का स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह ग्रामीण प्रभारी बिजली सिंह के आवास पर कार्यकर्ता परिचय बैठक हुई जहाँ माननीया मंत्री जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ठाकुरगंज की श्री हरगौरी मंदिर में मंत्री जी द्वारा पूजा अर्चना किया गया जहाँ मंदिर कमिटी के देवकी अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किये। साथ ही जैन मंदिर भी पहुंचे। महाभारत कालीन भातढाला पोखर में मंत्री जी मे पौधा रोपण किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर प्रभारी संजय पोद्दार, मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता नगर के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया तथा इनके देख रेख में सम्पन्न हुआ। ठाकुरगंज के बाद माननीया मंत्री जी अपने अगले पड़ाव बहादुरगंज के लिए प्रस्थान किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक सिकंदर सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, लोकसभा संजोजक गोपाल मोहन सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, पंकज साहा जिला महामंत्री तरुण सिंह, मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, विधानसभा प्रभारी दीपक श्रीवास्तव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें