खोरीबाड़ी। तृणमूल युवा कांग्रेस खोरीबाड़ी प्रखंड कमिटी की ओर से रानीगंज पानीशाली ग्राम पंचायत के छोटा बदरा जोत के एक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इस दौरान खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव असित सिंह, रानीगंज -1 अंचल अध्यक्ष कृष्णा राय, पंचायत सदस्य जीवन निरोला, नेक खान, राजू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी देते हुए तृणमूल युवा कांग्रेस खोरीबाड़ी प्रखंड महासचिव असित सिंह ने कहा, युवा तृणमूल कांग्रेस के द्वारा अबतक 27 व्हीलचेयर वितरित कर दिया गया है। इस साल के अंत तक 50 व्हीलचेयर वितरण करने का लक्ष्य है। शनिवार को छोटा बदराजोत निवासी करीब 15 वर्षीय पशुपति अधिकारी को व्हीलचेयर सौंपा गया। तृणमूल कार्यकर्ता लोगों के सेवा में हरसंभव तत्पर है। खबर मिलते ही व्हीलचेयर प्रदान किया गया। वहीं पशुपति अधिकारी व्हीलचेयर पाकर खुश हैं।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें