खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी पार्टी कार्यालय में तृणमूल युवा कांग्रेस पार्टी की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से दार्जिलिंग जिला (समतल) के तृणमूल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष निर्णय राय, तृणमूल महिला कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मिली सिन्हा को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दिया गया। इसके अलावा खोरीबाड़ी प्रखंड की महिला टोटो चालकों द्वारा तमाम मुश्किलों के बावजूद जिस तरह जीविकोपार्जन कर रहे हैं, उसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस दौरान खोरीबाड़ी ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पापिया घोष, तृणमूल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिली सिन्हा, तृणमूल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्णय रॉय, तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष मुकुल सरकार, तृणमूल युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, अनिमा बनर्जी, सत्य कुमार सिंह, रत्ना सिंह राय, प्रदीप मिश्रा, ललित बर्मन, प्रमोद प्रसाद, अरिजीत देवनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें