तेंदुए के हमले में महिला चाय श्रमिक गंभीर रूप से घायल

खोरीबाड़ी। बागडोगरा चाय बागान में चायपत्ती तोड़ने के दौरान एक तेंदुआ ने एक महिला श्रमिक पर हमला कर दिया। तेंदुए ने आंख व मुंह पर चोट की है। मिली जानकारी अनुसार बागडोगरा स्थित चाय बागान में चायपत्ती तोड़ने के दौरान एक महिला श्रमिक पर हमला कर दिया। इसके बाद महिला के चिल्लाने पर अन्य श्रमिक पहुंचे तत्पश्चात तेंदुआ मौके से भाग गया। बाद में कर्मियों ने पीड़िता को इलाज के लिए बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद घायल महिला को एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। पीड़ित महिला अंजलि केरकट्टा (20) है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी क्षेत्र में तेंदुआ देखा जा चुका है। क्षेत्र में बार-बार तेंदुआ देखे जाने से उद्यान कर्मी दहशत में हैं। वहीं बागडोगरा रेंजर अधिकारी समीरन राज ने बताया घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया है। तेंदुए का पता लगाया जा रहा है। उधर, तेंदुए को देखकर एक अन्य चाय मजदूर बीमार पड़ गया। बीमार मजदूर शांति बरई को बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें