थानझोरा चाय बागान इलाके में तेंदुए का दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजड़ा

खोरीबाड़ी, सुनीता। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत थानझोरा चाय बागान इलाके का 3 नंबर सेक्शन में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया गया है। बताया की श्रमिक इन दिनों तेंदुए के हमलों से काफी दहशत में हैं। पिछले कुछ दिनों में बागान की सड़क से आवाजाही करते समय तेंदुए के हमले में कई श्रमिक घायल हो चुके हैं। साथ ही तेंदुआ द्वारा घर के अंदर से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। जानकारी देते हुए घोषपुखुर वन विभाग रेंजर प्रमीत लाल ने बताया तेंदुए होने की सूचना के बाद वन विभाग की ओर से शनिवार देर रात को थानझोरा चाय बागान के 3 नंबर सेक्शन में पिंजरा लगाया गया। मानव – वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। बताया कि इलाके में जागरूकता बढ़ाई जा रही है। वन विभाग लोगों व वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर हरसंभव तत्पर है। वहीं लोगों के बीच दहशत को देखते हुए सिलीगुड़ी महकमा परिषद सदस्य किशोरी मोहन सिंह, स्थानीय जन प्रतिनिधियों और बागान के मैनेजर वन विभाग की मदद के लिए आगे आए। चाय श्रमिकों ने बताया कि चाय बागान में कई तेंदुए हैं। इससे श्रमिक घायल हो रहे है। जिसकी वजह से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। बताया की आए दिन तेंदुआ द्वारा घर के अंदर से मवेशियों को ले जाया जा रहा है।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें