खोरीबाड़ी। भाजयुमो सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अंतर्गत विभिन्न मंडलों के नए युवा अध्यक्ष चयन किए जाने पर क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी जिला सांगठनिक जिलाध्यक्ष अरिजीत दास ने बताया पार्टी हित में किये कार्य को देखते हुए नए रूप में मंडल युवा अध्यक्ष को चयनित किया गया है। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से मंडल -2 के विनीत शर्मा, मंडल -4 के प्रसेनजीत पाल, मंडल -5 के संजीत कुमार गुप्ता, मंडल -8 के शिबू बारुई (विक्की ), माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से नक्सलबाड़ी मंडल के अरूप सेन, हाथीघिस्सा मंडल के सुनील राय, फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के राकेश सिंह (शेखर ), विधाननगर मंडल के बुलु सिंह का चयन किया गया। उन्होंने बताया मंडलों के नए युवा अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी और अधिक मजबूत होगा। नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा मिलेगी।
वहीं राकेश सिंह (शेखर ) को भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के कार्यकार्ताओं में काफी उत्साह है। नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह (शेखर ) ने पार्टी हित में कार्य करने की बात कही। वहीं नए युवा अध्यक्षों के चयन के बाद विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें