नागरिक कल्याण कार्यक्रम ” के अंतर्गत निशुल्क व पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन

खोरीबाड़ी। शुक्रवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्राम-खटखटी, पोस्ट-चुरली, पंचायत-चुरली प्रखंड -ठाकुरगंज, जिला -किशनगंज, में “नागरिक कल्याण कार्यक्रम ” के अंतर्गत मधुकर अमिताभ कमान्डेंट 19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के दिशा निर्देश पर निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर और पशु चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ सुमित कुमार चौरसिया सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) 19 वी वाहिनी ने विक्टो शाह कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया और उन्होंने कहा की यहाँ की जनता के लिए अपने बहुत ही व्यस्तम कार्यक्रम में से भी समय निकाल कर यहाँ आये तथा उपस्थित गाँव के सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमान्त क्षेत्र की जनता के लिए प्रतिवर्ष ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता रहा है, जिससे की हमारे क्षेत्र की जनता अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में विक्टो शाह कमांडेंट क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा द्वारा पशु चिकित्सा, डॉ सुमित कुमार चौरसिया, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) 19 वी वाहिनी एवं डॉ मागाराम सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा)19 वी वाहिनी द्वारा मानव चिकित्सा हेतु अपनी सेवाएँ प्रदान की गयी।कार्यक्रम में बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्या के मुताबिक दवा प्राप्त की और जरुरतमंद पशुओं को कार्यक्रम स्थल पर लाकर इलाज करवाया और उनकी दवा प्राप्त की। सभी ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय जनता को सदैव लाभ मिलते आये हैं और वह चाहते हैं की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस तरह की कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहे। कार्यक्रम के दौरान मानव चिकित्सा में 273 एवं पशु चिकित्सा में 387 पशुओं हेतु दवा वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मागाराम सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा), निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक महिंद्रा कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक सन्तोष कुमार, मुख्य आरक्षी संजय कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी (पशु चिकित्सा) अमरीक सिंह, आरक्षी दीपक (लैब असिस्टेंट), आरक्षी नितिन बतवाडीया सहित बल के अन्य कर्मी मौजूद थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें