नागरिक कल्याण कार्यक्रम ” के अंतर्गत निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

खोरीबाड़ी। शुक्रवार को एसएसबी 19वीं वाहिनी के द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड के पासवान टोला में “नागरिक कल्याण कार्यक्रम ” के अंतर्गत निशुल्क “पशु चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विक्टो शाह कमांडेंट क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा एवं रविकांत द्विवेदी उप कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सीमावर्ती क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीणों ने उसका लाभ प्राप्त किया। बताते चलें कि 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमान्त क्षेत्र की जनता के लिए प्रतिवर्ष ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये जाते हैं, जिससे कि जनता लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में कमान्डेंट विक्टो शाह द्वारा पशु चिकित्सा हेतु अपनी सेवाएँ प्रदान की गयी। रविकांत द्विवेदी उप कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं सम्मानित ग्रामीणों के साथ समन्यव बैठक की गयी और उनके समस्याओं पर भी बिचार बिमर्ष भी किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने आकर अपनी अपनी समस्या के मुताबिक दवा प्राप्त की और जरुरतमंद पशुओं को कार्यक्रम स्थल पर लाकर इलाज करवाया और उनकी दवा प्राप्त की और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय जनता को सदैव लाभ मिलते आये हैं और वह चाहते हैं की भविष्य में भी सशस्त्र सीमा बल द्वारा इस तरह की कल्याणकारी योजनायें आती रहें। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक इन्द्रजीत कुंडू , सहायक उप निरीक्षक (पशु चिकित्सा) दीपक कुमार मीणा, मुख्य आरक्षी(पशु) मनीष मीना , मुख्य आरक्षी सतीश पी, आरक्षी (पशु चिकित्सा) अमरीक सिंह , और आरक्षी अरुण कुमार सहित बल के अन्य कर्मी मौजूद थे |

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें