खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पानीटंकी बस स्टेंड क्षेत्र से ब्राउन शुगर तथा लोहे से निर्मित एक आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम हुमायूं कबीर (49) कुलगाछी, थाना लालगोला, जिला मुर्शिदाबाद का बताया गया। मिली जानकारी अनुसार शनिवार शाम को खोरीबाड़ी पुलिस को पानीटंकी बस स्टेंड इलाके में मादक पदार्थ व हथियार होने की गुप्त सूचना मिली। मद्देनजर पुलिस की टीम ने पानीटंकी बस स्टेंड इलाके में संदिग्ध एक व्यक्ति का तलाशी लिया। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर तथा लोहे से निर्मित एक आग्नेयास्त्र बरामद किया। इस संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति ने कोई भी उचित उत्तर नहीं दे सका और कोई वैध दस्तावेज, लाइसेंस चालान आदि भी प्रस्तुत नहीं कर सका। मद्देनजर बरामद ब्राउन शुगर तथा लोहे से निर्मित एक आग्नेयास्त्र के साथ उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाप थाने में मामला दर्ज कर रविवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। आग्नेयास्त्र की बरामद को देखते हुए थाना पुलिस जांच में जुट गई है।










