पुल की स्थिति जर्जर, दुर्घटना की आशंका

खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज ग्राम पंचायत के अधिकारी चक्करमारी में सोनामती पुल मरम्मत के अभाव में बेहद जर्जर हो गई है। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। भाजपा किसान मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया सोनामति पुल का निर्माण 1984 में किया गया था। निर्माण के बाद से पुल पर कोई रखरखाव या मरम्मत नहीं की गई है जिसके कारण स्थिति काफी जर्जर हो गई है। जिसके कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका है।बताया की अधिकारी चक्कर मारी संलग्न नेपाल सीमा पर एसएसबी केम्प स्थित है। जो की उक्त पुल के माध्यम से से आवागमन होता है। फिर अब तक कोई कदम नहीं उठाया। स्थानीय पुल की जर्जर स्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं। उक्त पुल पर दिन भर अनाज की गाडिय़ों का आवागमन, सीमा क्षेत्र में सेना के वाहनों का आना-जाना और भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। मद्देनजर पुल का अविलंब मरम्मत की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुल का मरम्मत करने की मांग की है।

Latest News

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें