live aap news : खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी प्रखंड अन्तर्गत डांगुजोत गांव में एक पेड़ पर विशालकाय अजगर देखें जाने के बाद ग्रामीणों के बीच हलचल मच गया। इलाके में पहली बार अज
देखे जाने की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। कई लोग इस पल को अपने मोबाईल में कैद करने में जुट गए। स्थानीय मनोज कुमार महतो ने बताया सोमवार सुबह पक्षियों की अत्यधिक चहकने पर उक्त पेड़ की ओर देखें जाने के बाद विशालकाय अजगर दिखाई पड़ा। जो की पेड़ की टहनियों पर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। इसके बाद इसकी खबर ग्रामीणों को मिली। अजगर को देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। उन्होंने बताया की इलाके में पहली बार विशालकाय अजगर को देखा गया। जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टुकुरिया झाड़ वन विभाग को दिया गया। टुकुरिया झाड़ वन विभाग के रेंजर अधिकारी प्रमित लाल ने बताया सूचना पाकर तत्काल पहुंचे वन विभाग की टीम ने उक्त पेड़ को काटकर तेरह फिट लंबा अजगर को बड़े मशक्कत के बाद बरामद किया। अजगर का स्वास्थ्य परीक्षण कर जंगल में छोड़ दिया गया।गर