live aap news : खोरीबाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन रानीगंज बिन्नाबारी मंडल किसान मोर्चा की और से 72वाँ जन्म दिवश पालन किया गया । इस मौके पर केक भी काटा गया। रानीगंज बिन्नाबारी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा अधिकारी बारासात भिट्टा में कार्यक्रम का आयोजन कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 72वाँ जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर केक काटा गया। उन्होंने कहा आज पूरे विश्व के शान बने हैं हमारे प्रधान सेवक एवं आज मोदी जी नहीं होते तो देश का बुरा हाल हो जाता एवं सभी के दिल में राज करते हैं मोदी जी करोना काल में जिस प्रकार से वैक्सीनेशन एवं फ्री राशन देकर देश का गरीब जनता का रक्षा की है। मोदी जी का कार्य का जितना भी वर्णन करें कम है। मोदी जी के कार्य को लेकर हमारे बंगाल की जनता काफी खुश हैं एवं बंगाल की जनता आज मोदी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहीं है। आने वाले दिन में पश्चिम बंगाल में भी कमल खेलेंगे आज के इस मौके पर रानीगंज बिन्नाबारी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय मंडल एवं भाजपा कार्यकर्ता गन उपस्थित थे।