खोरीबाड़ी। शनिवार को घोषपुखुर रेंज अंतर्गत फूलबाड़ी चाय बागान में एक तेंदुए का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया । सूचना मिलने के बाद वन कर्मी मौके पर पहुंच तेंदुए का मृत शव बरामद किया। पोस्टमार्टम पश्चात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी देते हुए बागडोगरा एडीएफओ भूपेन विश्वकर्मा ने बताया आज फुलबाड़ी चाय बागान में तेंदुए की शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद घोषपुखुर तथा टुकुरिया झाड़ रेंज के कर्मी मौके पर पहुंच तेंदुए का शव बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाई पश्चात तेंदुए का शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम पश्चात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया अनुमान है की तेंदुए की मौत बीस पच्चीस दिन पहले हुई होगी । जो की प्राथमिक जांच में नेचुरल मृत होना ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत होने की सटीक कारण का पता चल सकेगा। वन विभाग जांच में जुट गई है। वहीं तेंदुए की शव मिलने की खबर पर काफी संख्या में लोग देखने के लिए इकठ्ठा हुए थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें










