खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बांग्ला बिहार सीमा के चक्करमारी चेक पोस्ट पर एक कंटेनर से 62 भैंसों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चक्करमाड़ी चेक पोस्ट पर एक कंटेनर को रोककर तलाशी लिया। तलाशी में उक्त कंटेनर से 62 भैंसों को बरामद किया गया। वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर भैंसों को जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद आलम (40) और मोहम्मद इकबाल (58) शामिल हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। उधर, खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने भैंसों को ख्वार भेज दिया।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें