बैठक वृक्षारोपण और जल संरक्षण के विषय पर चर्चा

news bazar24: खोरीबाड़ी। सूर्या फाउंडेशन एक समाजिक संस्था है जो पुरे देश भर में आदर्श ग्राम योजना के माध्यम से ग्राम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रविवार को खोरीबाड़ी क्षेत्र से जुड़े सूर्या फाउंडेशन के 37 कार्यकर्ताओ ने वनवासी कल्याण आश्रम खोरीबाड़ी में बैठक आयोजित किया गया जिसमें वृक्षारोपण और जल संरक्षण के विषय पर चर्चा किया। साथ ही जन जागरण के लिए रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यकर्ता सोबिंदो बर्मन, तरुण सिंह, सुरेश हेम्ब्रम, सामु सिंह व समस्त सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।इस दौरान तरुण सिंह ने बताया हम सब जानते है पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण करना व उसका बचाव कर बड़ा करना अत्यंत उपकारी कार्य है, जो सूर्या फाउंडेशन हर वर्ष करती है। इस वर्ष दार्जीलिंग, कालिम्पोग, उत्तर दिनाजपुर जिले में कुल 500 परिवारों को 50 हजार फलदार पौधा वितरण करेगी जो पर्यावरण के लिए भी उपयोगी होगा और उनको आने वाले समय में रोजगार का साधन भी मिलेगा। हम सब जानते है की भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए गाँव का विकास व स्वावलंबी बनाना जरुरी है। उन्होंने बताया की रविवार को तीन हजा़र पौधा वितरण किया गया।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें