news bazar24 : खोरीबाड़ी। एसएसबी 41वीं बटालियन रानीडांगा अंतर्गत डी कंपनी मदनजोत के जवानो ने नक्सलबाड़ी रथखोला मोड़ के पास ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए व्यक्ति का नाम तापस पाल उर्फ पप्पू (40 वर्ष) गाँव-रथखोला, थाना- नक्सलबाड़ी, जिला- दार्जिलिंग का बताया गया। मिली जानकारी अनुसार आईएनटी सेल एसएसबी 41वीं बटालियन रानीडांगा द्वारा मुख्यालय को एक इनपुट साझा किया गया और इनपुट साझा किए जाने के आधार पर एसएसबी मदनजोत कंपनी के विशेष गश्ती दल द्वारा एक ऑपरेशन चलाया गया और नक्सलबाड़ी रथखोला मोड़ के पास भारत से भारत में तस्करी करने की कोशिश करते समय 94 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। आवश्यक कार्यवाई पश्चात मामला पुलिस स्टेशन नक्सलबाड़ी को सौंप दिया गया ।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें










