खोरीबाड़ी। सोमवार को फिर से फांसीदेवा के छोटो पाथू इलाके के भतनजोत शमशान घाट से खोपड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह श्मशान घाट के पुजारी श्मशान घाट गए तो देखा कि मिट्टी खोदा हुआ है। उसके बाद सारा मामला उनके सामने आया। इसके बाद इसकी सूचना फांसीदेवा पुलिस को दिया गया। सूचना मिलने पर फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पंचायत सदस्य ने घटना की पुलिस जांच की मांग की। बताया गया है कि कुछ महीने पहले उस श्मशान घाट में एक युवती का शव दफनाया गया था। ज्ञात हो की रविवार को नक्सलबाड़ी में भी कब्रिस्तान की मिट्टी खोदकर खोपड़ी चोरी होने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें