भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल कार्यकारणी कमिटी की बैठक की गई

खोरीबाड़ी। भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल कार्यकारणी कमिटी की बैठक की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा जिला महासचिव सह फांसीदेवा विधायक दुर्गा मुर्मू, नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, मनोरन्जन मंडल, शक्तिजय बारोइ, बबीता क्षेत्री, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद थे। विशेष जानकारी देते हुए भाजपा जिला महासचिव सह फांसीदेवा विधायक दुर्गा मुर्मू ने बताया कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही लोकसभा, विधानसभा तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा किया गया। उन्होंने बताया राज्य में भाजपा काफी मजबूत हुई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत में भाजपा सदस्यों ने जीत हासिल किया है। कई पंचायतों में भाजपा विरोधी दल है। आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा का पंचायत प्रधान होना तय है। इसको लेकर चर्चा हुई। साथ ही राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में वृहद आंदोलन किए जाने को लेकर भी कार्यकारिणी बैठक में चर्चा किया गया। उन्होंने बताया केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, एक सौ दिन का काम आदि योजनाओं के बारे में भी चर्चा किया गया। बताया की बैठक में भाजपा कार्यकार्ताओं द्वारा हरसंभव जनहित में कार्य करने को लेकर चर्चा हुआ।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें