खोरीबाड़ी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस के अवसर पर खोरीबाड़ी, सहित सीमावर्ती गलगलिया के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को उनके जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित किया गया। सीमावर्ती मध्य विद्यालय गलगलिया प्रांगण में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेहरू के फोटो पर फूल माला चढ़ाकर श्रधांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को उनके जीवनी के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने नेहरू जी के जीवनी के बारे में बताया। वहीं विद्यालय में क्विज, भाषण, चित्रांकन आदि का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित बच्चे मौजूद थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें