भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Live aap news : नक्सलबाड़ी । शिक्षकों नियुक्ति भ्रष्टाचार, टेट भ्रष्टाचार आदि के विरोध में ”चोर धरो जेल भरों” के तहत
भारतीय जनता पार्टी कार्यकार्ताओं ने नक्सलबाड़ी में भी कार्यक्रम आयोजित कर बीडीओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा सिलीगुड़ी जिला सांगठनिक उपाध्यक्ष दिलीप बारोई व नान्टु पाल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा मैत्र, मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न सहनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन बर्मन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारोइ ने कहा भाजपा कार्यकार्ताओं ने शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार, गाय चोरी से लेकर टेट भ्रष्टाचार, सरकारी परियोजनाओं के नाम बदलने को लेकर राज्य में सत्ताधारी दल के इस्तीफे की मांग में विरोध प्रदर्शन किया । तृणमूल की राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को धोका दे रहा है। तृणमूल सिर्फ जनविरोधी कार्य कर रही है। तृणमूल की राज्य सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। शिक्षा सहित कई योजनाओं में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का मांग किया। मांगे नहीं माने जाने पर वृहद आंदोलन किया जाएगा।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें