खोरीबाड़ी। भारतीय जनता पार्टी खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष पद पर फिर से कल्याण कुमार प्रसाद का चयन होने के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने बताया अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगा। वहीं अध्यक्ष पद पर फिर से चयनित होने के बाद कल्याण कुमार प्रसाद ने जिला के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा। नक्सलबाड़ी मंडल के अध्यक्ष पद पर चुने जाने के पश्चात मंगलू राय ने जिला के उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं निरंतर अपने दायित्व व लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा। साथ ही अपने मंडल को सुचारू रूप से चलाने का भी प्रयास करूंगा। हमें जो भी निर्देश उच्च पदाधिकारी गण देंगे उसी निर्देशानुसार निस्वार्थ भाव से कार्य करता रहूंगा। पार्टी जनहित में कार्य करने को तत्पर है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत को सुनिश्चत करने के लिए उचित कदम उठाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी सांगठनिक जिलाध्यक्ष आनंदमय बर्मन ने बताया की चार मंडलों नक्सलबाड़ी, अपर बागडोगरा, घोषपुखुर तथा माटीगाड़ा के अध्यक्षों को बदला गया है। जबकि अन्य मंडलों के अध्यक्ष पूर्ववत है। बताया संगठन के दिशा निर्देश पर मंडलों के अध्यक्ष का चयनित हुआ है।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें