खोरीबाड़ी। आगामी महकुमा व पंचायत को देखते हुए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज होती दिख रही है। पार्टियों में जोड़ तोड़ की स्थिति बनी हुई है। सभी पार्टियां अपनी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने को लेकर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में खोरीबाड़ी – बुढ़ागंज मंडल अंतर्गत बुढागंज अंचल के माकपा से पूर्व उप प्रधान राजेश्वर महतो तथा समाजसेवी सुभाष बर्मन ने स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू के मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर विधायक दुर्गा मुर्मू के अलावे भारतीय जनता पार्टी के नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह, खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, महासचिव महेंद्र मेजर और शक्तिजय बारोइ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें