महिलाओं ने भी अदा की ईद की नमाज

खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी में भी ईद हर्षोल्लास, भाईचारे, शांति व सादगी के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत बुढागंज स्थित बक्तारभिटा के ईदगाह में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। जहां पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी ईद की नमाज अदा की।
इस दौरान उन्होंने अल्लाहताला से देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं मांगी। पहली बार एक साथ ईद की नमाज अदा करने से महिलाएं काफी खुश हैं। हालांकि आज ईद की नमाज अदा करने के लिए महिलाओं के लिए अलग जगह बनाई गई थी। सबाना खातून समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी तरह ईद मनाई जाएगी।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें