मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक और महिला को गिरफ्तार

खोरीबाड़ी। खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में एक और महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम सुचित्रा महंत गौरसिंग जोत का बताया गया। मिली जानकारी अनुसार खोरीबाड़ी के पानीटंकी चौकी की पुलिस ने गत सोमवार को खोरीबाड़ी के पानीटंकी ओवरब्रिज संलग्न इलाके में छापेमारी अभियान चलाकर 52 ग्राम ब्राउन शुगर और 19 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप और लगभग लाखों रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर पुलिस को एक और महिला के बारे में पता चला। इसके बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए पुलिस ने सुचित्रा महंत को गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाई पश्चात गुरुवार को गिरफ्तार महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें