Share on whatsapp
Share on twitter
Share on facebook
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

मेरी माटी, मेरा देश के तहत ताराबाड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin

खोरीबाड़ी। मेरी माटी, मेरा देश के तहत भारतीय जनता पार्टी नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से ताराबाड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत वीर कारगिल शहीद सुरेश छेत्री जी के ताराबाड़ी, नक्सलबाड़ी स्थित घर से मिट्टी एकत्र किया। कार्यक्रम के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट, जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निपुण बेपारी, मंडल अध्यक्ष मंगलू राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। विशेष जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी नक्सलबाड़ी मंडल अध्यक्ष मंगलू राय ने बताया मेरी माटी, मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सांसद राजू बिष्ट ने शहीद सुरेश क्षेत्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद के घर से मिट्टी एकत्रित किया। देश के कोने-कोने से लोग भारत भर के गांवों से खासकर बहादुर शहीदों के घरों से माटी इकट्ठा करेंगे। गांवों से मिट्टी कलश में भर के राष्ट्रीय राजधानी ले जाया जाएगा और दिल्ली में “अमृत वाटिका” में स्थापित किया जाएगा।

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
Share on email
Share on telegram
Share on linkedin
advertisement