रामनवमी की तैयारी को लेकर चक्करमाड़ी में एक प्रस्तुति सभा कर किया विचार विमर्श

खोरीबाड़ी। रामनवमी की तैयारी को लेकर खोरीबाड़ी प्रखंड के चक्करमाड़ी में एक प्रस्तुति सभा कर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल संपन्न कराने हेतु कमिटी का भी गठन किया गया। जानकारी देते हुए नान्टु मंडल ने बताया कि खोरीबाड़ी में रामनवमी का आयोजन भव्य रूप में किया जाना है। मद्देनजर एक प्रस्तुति सभा का आयोजन कर सफल संपन्न हेतु विचार विमर्श किया गया। बताया की रामनवमी में भव्य व विराट शोभायात्रा का आयोजन है। शोभायात्रा उल्लाहजोत से शुरू कर नयाहाट, सोनापिंडी, देवीगंज, सिंघ्याजोत, चक्करमाड़ी, भालूगाड़ा, पीडब्लूडी, बतासी, पानीटंकी होते हुए नक्सलबाड़ी रथखोला में संपन्न किया जाएगा। शोभा यात्रा में सभी समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में ओर्ग्नाइजर नान्टु मंडल, अध्यक्ष अनिल राय, उपाध्यक्ष निरेन बर्मन, सचिव मुकेश भारती, सहायक सचिव अनंत प्रसाद, कोषाध्यक्ष वीरेन सिकदर को बनाया गया। इस दौरान नान्टु मंडल, निरेन बर्मन, रेखा हांसदा, डाँ मनोहर समादार, गगन लाल, शक्तिमान, निर्मल सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें