रामनवमी के शुभ अवसर पर खोरीबाड़ी ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों से नक्सलबाड़ी तक विराट भव्य शोभायात्रा निकाली गई

liveaap news: खोरीबाड़ी। रामनवमी के शुभ अवसर पर खोरीबाड़ी ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों से नक्सलबाड़ी तक विराट भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं सीमावर्ती गलगलिया राम जानकी मंदिर से मेची नदी तक शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उन्होंने इंडो नेपाल सीमा स्थित मेची नदी से जल उठाया एवं पुनः मंदिर प्रांगण आकर कलश यात्रा सम्पन्न हुई । इस दौरान भगवा ध्वज के साथ हजारों की संख्या में राम भक्तों की टोली जब देवीगंज से निकली तो पूरा इलाका जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा। देवीगंज, चक्करमाड़ी, खोरीबाड़ी, बतासी, पानीटंकी आदि स्थानो पर राम भक्त की अलग अलग टोली जुड़ता गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से खोरीबाड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परंपरा के अनुरूप यात्रा शुरू होने से पूर्व भगवान के विभिन्न स्वरूपों की सजी झांकी की आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ाई गई। रामनवमी के इस परंपरागत शोभायात्रा इसमें भगवान राम -सीता के अलावा लक्ष्मण, राम भक्त हनुमान की झांकी भी शामिल थी। उत्साहित राम भक्त की टोली एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम की जयघोष करते हुए चल रहे थे। हर कोई इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आतुर दिखे। बड़ी संख्या में युवा मोटर साइकिल पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जय श्री राम की जयघोष होता रहा। इसके बाद विराट शोभायात्रा नक्सलबाड़ी में संपन्न हुई। नक्सलबाड़ी में विभिन्न स्थानो से करीब पचास हजा़र से भी ज्यादा रामभक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं खोरीबाड़ी ब्लॉक इलाके में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ग्रामीण डीएसपी अचिन्त्य गुप्त, खोरीबाड़ी थाना ओसी सुमन कल्याण सरकार भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। वहीं नक्सलबाड़ी में भी विराट शोभायात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था थी।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें