खोरीबाड़ी। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अंतर्गत एकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट जीत लाल द्वारा की गई। एकता बाईक रैली में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भाग लिया, जिसकी अगुआई श्री जीत लाल कार्यवाहक कमान्डेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा की गई। बाइक रैली वाहिनी मुख्यालय से जिलेबिया मोड़, ठाकुरगंज, नीटाल बस्ती, गाँव लोधाबाडी ,नावडूबा होते हुए गुजारी गयी, जिसका समापन वापस वाहिनी मुख्यालय में किया गया। बाइक रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्थानीय जनता को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जागरूक किया गया और मिलजुल कर रहने और देश की सुरक्षा, एकता व अखंडता को बनाये रखने का आह्वान किया। हर जवान ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारे लगाते हुये रैली में जोश के साथ भाग लिया, बाइक रैली में कुल 15 प्रर्तिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक कमान्डेंट श्री जय प्रकाश कुमार, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) सुमित कुमार चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, अधीनस्त अधिकारीगण, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार एवं बल के अन्य जवानों ने भाग लिया।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें