राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर दो मालवाहक लॉरी के बीच टक्कर, तीन घायल

खोरीबाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर पानीटंकी संलग्न गंडगोल जोत के पास दो मालवाहक लॉरी की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी-बिहार जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग – 327 ई पर शनिवार देर रात दो लॉरियों की बीच टक्कर हो गई। घटना में दोनों लॉरियों के चालक सहित तीन लोग लॉरी के अंदर फंस गए। स्थानीय लोग घटना की आवाज सुनकर बचाव के लिए दौड़ पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पानीटंकी चौकी पुलिस और नक्सलबाड़ी अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची। जिसके बाद लॉरी में फंसे लोगों को निकाल कर नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। वहीं हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं मिलने से स्थानीय लोग नाराज हो गये। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गई। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों लॉरियों को सड़क से हटा कर यातायात को सामान्य किया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें