Live aap news : खोरीबाड़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सांसद पद खारिज करने के विरोध में नक्सलबाड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने नक्सलबाड़ी में धरना प्रदर्शन किया । शुक्रवार को नक्सलबाड़ी में पार्टी कार्यालय के सामने राहुल गांधी के सांसद पद खारिज करने के विरोध में खड़े होकर मोदी सरकार के अनुचित और अमानवीय कार्यक्रमों पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक वीपी सिंह जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक शंकर मालाकार, सुबिन भौमिक, जीवन मजुमदार व अन्य मौजूद थे। इस दौरान शंकर मालाकार ने कहा कि राहुल गांधी के सांसद पद को पिछले दरवाजे से सिर्फ मोदी से सवाल पूछकर खारिज कर दिया गया। इस सरकार ने देश में एक तरह का हिटलरी शासन स्थापित कर दिया है। लेकिन जनता समझ चुकी है कि आने वाले दिनों में तमाम विपक्षी पार्टियां मोदी के खिलाफ एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देंगी। इस दिन कांग्रेस सेवादल एवं युवा महिला कांग्रेस के सदस्य भी उपस्थित थे।
ऐसी और खबरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें










